Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधगदेरा पार करने के चक्कर में बहा युवक,तलाश जारी

गदेरा पार करने के चक्कर में बहा युवक,तलाश जारी

अल्मोड़ा। कसाण बैंड गदेरे में एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी सूचना मिलने पर धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी खोज के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक को खोजने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बुडेरा बेरीनाग निवासी शंभू राम (25 वर्ष) पुत्र पुरन राम हल्द्वानी से अपने घर बेरीनाग को जा रहा था। कसाण बैंड के पास रोड बंद होने से वह बस से उतरकर गदेरे को पार कर शॉट रास्ते से जाने का प्रयास करने लगा तो वह फिसल कर गदेरे में गिर गया। गदेरे में पानी का बहाव बहुत तेज था और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ एक व्यक्ति ओर था, जिसने इसकी सूचना अपने क्षेत्र की पुलिस को दी। जिसके बाद इसकी सूचना धौलछीना थाने को दी गई। युवक के गदेरे में बह जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय नेगी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद युवक को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया। इस दौरान राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गई है. सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी ने बताया कि धौलछीना पुलिस और एसडीआरएफ टीम व लोगों द्वारा लापता युवक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments