Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डघर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या,कारतूस के दो खाली खोखे...

घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या,कारतूस के दो खाली खोखे बरामद;इलाके में फैली सनसनी

गदरपुर में एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रातः 6 बजे जब मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चिल्ला कर रोने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान पड़ा था। रफीकन के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा कि फरमान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments