Friday, November 20, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेयरी में काम करने वाले युवक का शव पेड़ से लटका मिला

डेयरी में काम करने वाले युवक का शव पेड़ से लटका मिला

दूध की डेयरी में काम करने वाले 23 वर्षीय युवक का शव रेसकोर्स क्षेत्र के मैदान में पेड़ से लटका मिला। सुबह घूमने निकले लोगों ने शव लटका देखा तो वह घबरा गए। सूचना पुलिस तक पहुंची तो शव को नीचे उतारा गया। मृतक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आराघर चौकी इंचार्ज प्रवीण पुंडीर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली। बताया गया कि रेसकोर्स में बन्न्नू स्कूल के सामने स्थित मैदान में पेड़ से एक शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो रस्से के साहरे पेड़ से शव लटका हुआ था। पास में एक स्कूटी खड़ी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। आसपास पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त विशाल (23) निवासी चंदरनगर के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि विशाल त्यागी रोड स्थित डेयरी में काम करता था। रविवार रात वह दोस्त की बथर्ड पार्टी में गया था। रात को घर वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने विशाल के शव की तलाशी तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments