Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभीमताल पहुंचे सैलानी जाम में फंसे

भीमताल पहुंचे सैलानी जाम में फंसे

भीमताल (नैनीताल)। तीन दिन की छुट्टी के चलते शनिवार को भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और भवाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। वहीं सैलानियों की आवाजाही से भीमताल, डांठ, नौकुचियाताल में जाम लगने से सैलानियों को परेशान होना पड़ा।
सैलानियों ने नौकायन, कायकिंग, जॉरबिंग और जीप लाइन का आनंद लिया। नौकुचियाताल पर्यटन कारोबारी कार्तिक कर्नाटक, नौकायन संचालक नवल कुमार ने बताया कि शनिवार को सैलानियों के आने से पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि तीन दिन की छुट्टी होने के चलते सैलानी पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं।
भीमताल में पर्यटन कारोबारी रमन सिंह ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक होटल और होम स्टे में सैलानियों की बुकिंग शत प्रतिशत है। बताया कि सैलानियों के आने से कारोबार अच्छा रहा। इधर, कैंची मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर, चाय बागान और मुक्तेश्वर में भी सैलानी घूमने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments