Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबेकरी में भीषण आग, एसी कंप्रेसर में धमाका

बेकरी में भीषण आग, एसी कंप्रेसर में धमाका

गांधी पार्क के सामने बेक मास्टर नाम की बेकरी में सोमवार रात आग लग गई। आग के कारण बेकरी में लगे एसी कंप्रेसर में जोरदार धमाका भी हुआ। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 6 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बेक मास्टर शहर की बड़ी बेकरियों में शुमार है। बेकरी के आगे और पीछे शटर लगे हुए हैं। पीछे की तरफ बेकरी का सामान बनाया जाता है, जबकि आगे दुकान है। बेकरी मालिक मनराज जौली और कारीगर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
रात करीब साढ़े दस बजे किसी ने दुकान के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा और इसकी सूचना मनराज को दी। मनराज मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेकरी के दोनों तरफ से आग की लपटें निकल रही थीं। उन्होंने फायर सर्विस को फोन किया। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद एक के बाद एक छह दमकल मौके पर पहुंची। जिनकी मदद से लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
बराबर में है बैंक
बेकरी के अंदर एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है। बेकरी के बगल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और अन्य दुकाने हैं। ऐसे में बड़े हादसे का डर बना हुआ था।
फायर ब्रिगेड देर से पहुंची
स्थानीय लोगों का कहना था कि 500 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद आग की सूचना के करीब आधा घंटे देरी से दमकल मौके पर पहुंची। सीएफओ राजीव खाती ने बताया कि रात 10 बजकर 52 मिनट पर आग की सूचना मिली। तुरंत दमकल को मौके के लिए रवाना कर दिया था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments