Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबैंक स्टाफ ने वायरल फोटो देख कहा, यही हैं लुटेरे

बैंक स्टाफ ने वायरल फोटो देख कहा, यही हैं लुटेरे

काशीपुर। पंजाब नेशनल बैंक लूट कांड में पुलिस के हाथ पहली सफलता लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो से बैंक स्टाफ ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बैंक स्टाफ के सामने लुटेरों का फोटो रखा तो उन्होंने कहा कि हां यही लुटेरे हैं। लुटेरे यूपी के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की आठ टीमें उत्तराखंड और यूपी में बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। यूपी की एसओजी से भी मद्द मांगी गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुसे तीन लुटेरे बैंक से लगभग दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद देर रात इस वारदात से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो के विषय में कहा गया कि यह उन्हीं लुटेरों का फोटो है, जिन्होंने बैंक में लूट की है। पुलिस ने जब यह फोटो बैंक स्टाफ को दिखाया तो बैंक स्टाफ ने कहा कि यही हैं जिसने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसे पुलिस अपनी पहली कामयाबी के तौर पर देख रही है। अब पुलिस के सामने तीन चेहरे हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि जल्द ही बदमाशों के पकड़े जाने की उम्मीद है।
एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त बैंक स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज से मिले फोटो से की है। यह फुटेज मंडी के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि लुटेरे यही तीनों युवक हैं। तीनों के यूपी का होने की संभावना है। पुलिस की आठ टीमें रामपुर, मुरादाबाद, पैगा, बाजपुर, बिजनौर आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं। बदमाश बैंक से निकलने के बाद मुरादाबाद रोड से होते हुए रुद्रपुर – हरिद्वार हाईवे पर गए। इसके बाद कहां गए यह पता नहीं चल पा रहा है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी की एसओजी सहित कई थानों की पुलिस से मद्द ली जा रही है।
बैंक में बंद रहा कामकाज
काशीपुर। लूट की वारदात के बाद शुक्रवार को पीएनबी में कामकाज ठप रहा। सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक अपने-अपने काम लेकर बैंक आते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बैंक के गेट पर कामकाज बंद होने की सूचना चस्पा रही। पुलिस ने भी कई बार बैंक पहुंच कर जांच-पड़ताल की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments