Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआइपीएल आक्शन में मालामाल हुआ उत्तराखंड का यह खिलाड़ी, विराट कोहली हैं...

आइपीएल आक्शन में मालामाल हुआ उत्तराखंड का यह खिलाड़ी, विराट कोहली हैं आदर्श

रामनगर के उभरते क्रिकेटर अनुज रावत आइपीएल (IPL 2022) में इस बार राजस्थान रॉयल में नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलेंगे। अनुज को आइपीएल के मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) में आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए अनुज ने ड्राइव मारकर केन्च लपककर सभी खेल प्रेमियों का दिल जीता था। इस केन्च कि कीमत उन्हें एक लाख रुपये मिली थी। जिसे अनुज ने कोरोना काल में गरीबों की मदद में लगा दिया था। रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत का छोटा बेटा बाएं हाथ के विकेटकीपर अनुज रावत को आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने आइपीएल के लिए 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के अलावा रणजी मैच खेल चुके हैं। पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments