Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को चूना लगाने के तीन आरोपी सहसपुर थाना पुलिस ने एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की मदद से गिरफ्तार किए हैं। आरोपी फर्जी पहचान पत्रों पर सिम लेकर उनके जरिए लोगों को फोन करते हैं। फोन पर झांसे में लेकर लोगों को चूना लगाया जाता है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राम प्रसाद निवासी धोराहरा थाना अतरोलिया जिला आजमगढ़ यूपी हाल निवासी रामपुरकला चोरी बस्ती थाना सहसपुर ने शिकायत दी। बताया कि ऑनलाइन मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर विशाल कश्यप आदि ने उनसे संपर्क किया। पीड़ित को झांसा में लेकर प्रोसेसिंग फीस, ईएमआई शुल्क और अन्य विभिन्न शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों से 28 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। सहसपुर थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के कुछ घंटे में एसटीएफ की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान विशाल कश्यप पुत्र बाबूराम व जितेंद्र वर्मा पुत्र चुन्नीलाल वर्मा निवासी संगम विहार कॉलोनी गांधी थाना वसंत विहार और राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी जीएमएस रोड, काली मन्दिर एन्क्लेव थाना वसंत विहार के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता लगा कि उन्होंने फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सिम कार्ड खरीदे। जिनके जरिए लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर फोन करते हैं। संभावना है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी चूना लगाया होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments