Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधयूपी पुलिस का फर्जी पहचान पत्र बनाकर नशा तस्करी कर रहे तीन...

यूपी पुलिस का फर्जी पहचान पत्र बनाकर नशा तस्करी कर रहे तीन आरोपी धरे

यूपी पुलिस का फर्जी पहचान पत्र लेकर नशा तस्करी करने निकले तीन आरोपी पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार आरोपी यूपी के शामली और मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से पुलिस ने 25.10 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रिक तराजू बरामद करते हुए उनकी लग्जरी कार सीज की है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया ने बताया कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि कार सवार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र गालियान पुत्र सुखपाल गालियान निवासी रंगना थाना झिंझाना जिला शामली यूपी, अर्जुन चौधरी उर्फ विक्रम चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी लछेडा जाट कॉलोनी मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर और प्रभात चिकारा पुत्र राजेन्द्र सिंह चिकारा निवासी सैंदमीर झिंझाना देहात जिला शामली के रूप में हुई। आरोपियों की कार से स्मैक मिलने पर तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किा गया है। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments