Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतीन अस्पतालों में छापा मारा, दो सील

तीन अस्पतालों में छापा मारा, दो सील

जसपुर। एसडीएम के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन निजी अस्पतालों में छापा मारा। दो निजी अस्पतालों को पंजीकरण नहीं होने, डॉक्टर नहीं मिलने आदि कमियां पाए जाने पर सील कर दिया गया। तीसरे अस्पताल के स्वामी डॉक्टर को अस्पताल से संबंधित कागजात दिखाने के लिए शाम तक का समय दिया गया। ऑपरेशन किए गए भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम युगल किशोर पंत के निर्देश पर की गई। सोमवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार पूनम पंत के नेतृत्व में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा, डॉ. आशु सिंघल और चिकित्सा कर्मियों ने अफजल रोड स्थित ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में छापा मारा। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
इसी रोड पर स्थित सेवा अस्पताल में छापा मारा। ऑपरेशन किए गए दो मरीज भर्ती मिले।
अस्पताल स्वामी अस्पताल से संबंधित कोई अभिलेख, अस्पताल का पंजीकरण, ऑपरेशन किए गए मरीजों के परिजनों के सहमति पत्र आदि नहीं दिखा पाए। अस्पताल स्वामी की ओर से सर्जन के द्वारा ऑपरेशन किए जाने की जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक ने सर्जन को फोन किया और ऑपरेशन करने की जानकारी ली। सर्जन ने उन्हें बताया कि उन्होंने कोई ऑपरेशन नहीं किया है। इस अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर भी नहीं मिला। टीम ने अस्पताल और पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा ने बताया कि भूतपुरी रोड पर जनता अस्पताल में छापा मारा। वहां एक कर्मचारी बैठा मिला। कोई भी अभिलेख नहीं दिखा पाया। उसकी ओर से बताए गए डॉक्टर को फोन किया गया। डॉक्टर ने बताया कि वह बाहर है। देर शाम तक अस्पताल से संबंधित अभिलेख दिखा देंगे। उन्हें शाम तक का समय दिया गया। अभिलेख नहीं दिखाए जाने पर अस्पताल सील किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments