Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, की...

खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, की तीन राउंड फायरिंग, चार लोग घायल

रुड़की के मंगलौर में मंगलवार सुबह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के थिथकी गांव में रजवाहे से खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में दो से तीन राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव में पुलिसबल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर शिवमंगल और बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल मौजूद है। कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि खूनी संघर्ष में एक पक्ष के प्रियंकू, रमन और धर्मपाल और दूसरे पक्ष के सिदकपाल घायल हुए हैं। प्रियंकू और रमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments