Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदुकानदार से तीन युवकों ने छीनी नगदी

दुकानदार से तीन युवकों ने छीनी नगदी

देहरादून। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार से मोथरोवाला में तीन युवकों ने बैग छीन लिया। बैग में 12 हजार की नगदी और अन्य सामान था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान के मुताबिक अतुल सिंह रांगड निवासी मोथरोवाला नेहरू कॉलोनी ने शिकायत कर बताया कि बीते गुरुवार की रात को वह अपनी पाइप दुकान बंद कर रहे थे। तभी तीन युवक वहां आ पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवकों ने दुकानदार से बैग छीना और फरार हो गए। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments