Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयातायात नगर से सिंधी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर लगेंगी टाइल

यातायात नगर से सिंधी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर लगेंगी टाइल

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सिंधी चौराहे से यातायात नगर तक सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। इसी महीने से सड़क पर काम शुरू हो जाएगा। यातायात नगर से लेकर सिंधी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बहुत खराब हैं। सड़क और फुटपाथ ऊंचे-नीचे हैं। इससे वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों ओर टाइल लगाने का निर्णय लिया है। फुटपाथ के दोनों ओर करीब ड़ेढ़-डेढ़ मीटर टाइल्स लगाई जाएंगी। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। दिवाली के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments