Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम बंसल के जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 110 शिकायत प्राप्त हुई

डीएम बंसल के जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 110 शिकायत प्राप्त हुई

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन/जनसुनवाई में आज 110 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि, अतिक्रमण, अवैध कब्जे, अवैध निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों, एमडीडीए, लोनिवि, पुलिस से सम्बन्धी प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनता दर्शन/जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, तथा जिन शिकायतों पर जांच एवं आख्या प्रस्तुत की जानी उनको निर्धारित समयवधि में निस्तारण की कार्यवाही करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनमानस की शिकातयों को गंभीरता से न लेने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

आज आने वाले प्रत्येक शिकायत का अंकन जिलाधिकारी कार्यालय में बनाये गए लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम एप्प पर अंकित किया गया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम का शुभारंभ किये जाने के उपरान्त आज जनता दर्शन कार्यक्रम में आई शिकायतों को इस पर अपलोड किया गया, अब इन शिकायतों के निस्तारण की जानकारी के साथ ही किस पटल पर शिकायत लंबित है कि भी पूर्ण जानकारी मिल पाएगी, जिससे जनमानस को अपनी शिकायतें के निस्तारण हेतु भटकना न ही पढेगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की शिकायत पर कार्यवाही करें। वहीं बुजुर्गों से मारपीट की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए तथा पुलिस विभाग के सीनियर सिटीजन सेल पर अंकित करते हुए त्वरित कार्यवाही करवाएं। जनता दर्शन कार्यक्रम में गौशाला की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत छरबा की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, के.के मिश्रा, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित लोनिवि, स्वास्थ्य, एमडीडीए, विद्युत, सिचंाई, पुलिस आदि समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments