Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज मंगल ग्रह दिखेगा और अधिक बड़ा, चमकीला

आज मंगल ग्रह दिखेगा और अधिक बड़ा, चमकीला

नैनीताल। आसमान में मंगल ग्रह अन्य रातों की अपेक्षा शुक्रवार रात अधिक बड़ा और चमकीला नजर आएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस रात पृथ्वी, सूर्य और मंगल ग्रह एक सीध में होंगे। भारत में इसे सुबह देखना मुश्किल होगा लेकिन यह रात में नजर आएगा। इसे बिना दूरबीन के भी देखा जा सकेगा।
कोट
आसमान में यह अद्भुत नजारा तब देखने को मिलता है जब पृथ्वी पूरे दिन मंगल ग्रह और सूर्य के बीच में रहती है। सुबह 10:30 बजे चंद्रमा भी इनकी सीध में आ जाएगा। इस वजह से मंगल एक घंटे के लिए चांद के पीछे रहेगा। ये घटना नॉर्थ अमेरिका, यूरोप सहित नॉर्थ अफ्रीका और खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों से देखी जा सकेगी।
डॉ. शशि भूषण पांडे, खगोल विज्ञानी एरीज
मंगल के चांद के पीछे छिपने वाली घटना को एशिया के ज्यादातर इलाकों से नहीं देखा जा सकेगा।
इस खगोलीय घटना को मार्स अपोजिशन कहते हैं। इसमें मंगल, सूर्य हमारे ग्रह के विपरीत दिशाओं में आते हैं।
अगला मार्स अपोजिशन जनवरी 2025 में होगा। बताया कि इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकेगा।
मंगल ग्रह की चमक बढ़कर -1.9 मैग्निट्यूड हो जाती है। खगोलीय घटना हर 26 माह में होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments