Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोसी बैराज में नौकायन का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

कोसी बैराज में नौकायन का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

अल्मोड़ा। जिले में पहली बार यहां की प्रमुख नदी कोसी में नौकायन शुरू होगा। नगर की प्यास बुझाने के साथ कोसी बैराज में अब पर्यटक नौकायन का आनंद ले सकेंगे। यह बैराज पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा और इससे जिले के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। जल्द ही विभाग बैराज में नौकायन के लिए टेंडर लगाएगा। पहले चरण में यहां आठ अधिक नाव चलाने की योजना है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 60 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाले कोसी बैराज को पर्यटन की दृष्टि से अब विशेष पहचान मिलेगी। अब इस बैराज में नाव चलती चलती नजर आएंगी।
पर्यटन विभाग यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जल्द ही नौकायन के लिए टेंडर करेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। पर्यटन विभाग के मुताबिक यहां पहले चरण में आठ नौकाओं का संचालन होगा। जिले में अब तक कहीं भी नौकायन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में पहली बार कोसी बैराज में नौकायन शुरू होने से यहां पर्यटक आकर्षित होंगे और पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी। पर्यटकों की आवाजाही के साथ यहां संचालित होने वाली नौकाओं की संख्या भी बढ़ेगी। पर्यटन विभाग का दावा है कि अगले एक माह में यहां नौकायन शुरू होगा।
बन गए व्यू प्वाइंट
अल्मोड़ा। कोसी बैराज में पर्यटन विभाग पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। यहां व्यू प्वाइंट बनाए गए हैं जिनसे पर्यटक बैराज और इसके आसपास की सुंदरता के दीदार कर सकेंगे। आधुनिक व्यू प्वाइंट में पर्यटकों के बैठने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। इस बीच यहां नौकायन शुरू होने से यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
कोट – कोसी बैराज में जल्द ही नौकायन शुरू होगा, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इससे पर्यटक यहां नौकायन का आनंद ले सकेंगे और यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। – कीर्ति चंद्र, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments