Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

पंतनगर। विवि परिसर में अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम गगनपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी निवासी सोनू कश्यप (35) ट्रैक्टर चालक था और पिछले दो वर्षों से पंतनगर के लीज होल्डरों के पास काम करता था। चार दिन पूर्व ही उसने गदरपुर निवासी लीज होल्डर राकेश शर्मा के पास क्यू ब्लॉक में रीपर (ट्रैक्टर के साथ जोड़कर भूसा बनाने वाली मशीन) चलाना शुरू किया था।
रविवार की आधी रात वह लीज होल्डर के झाले से ट्रैक्टर लेकर निकला था लेकिन रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। क्यू ब्लॉक में राहगीरों ने चालक सोनू के दबे होने की सूचना लीज होल्डर राकेश शर्मा को दी। राकेश ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। तड़के तीन बजे पंतनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाया। अचेत पड़े सोनू को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी के साथ दो भाई और दो बहने हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments