Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रेड टैक्स व दुकान किराया वृद्धि के खिलाफ कारोबारी आंदोलित

ट्रेड टैक्स व दुकान किराया वृद्धि के खिलाफ कारोबारी आंदोलित

नैनीताल। नगर पालिका की ओर से ट्रेड टैक्स और दुकान के किराए में वृद्धि के मामले में व्यापारियों ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। इधर नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी व्यापारियों के इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। पिछले दिनों नगर पालिका बोर्ड ने व्यापारियों से ट्रेड टैक्स लेने के साथ ही पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला लिया था। तभी से व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को राम सेवक सभा परिसर में व्यापारियों ने बैठक की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में पालिका दफ्तर के सामने पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी की।
मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि व्यापारियों की मांग पूरी नहीं हुई तो व्यापार मंडल नैनीताल बंद का आह्वान करेगा। इसे लेकर बुधवार को श्रीराम सेवक सभा में बैठककर फैसला लिया जाएगा। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सचिव वेद साह और पूर्व अध्यक्ष दिनेश लाल साह ने भी प्रदर्शन स्थल में पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शन में तल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव अमनदीप सिंह, कनक साह, मल्लीताल व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, रईश खान, भारती कैड़ा, परीक्षित साह, होटल एसोसिएशन के सचिव वेद प्रकाश साह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश लाल साह, कमलेश ढौडियाल, शाकिर अली, रूचिर साह मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments