Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डव्यापारी महिलाओं की रैली में शामिल होंगी 501 कारें

व्यापारी महिलाओं की रैली में शामिल होंगी 501 कारें

हल्द्वानी। हरि:शरणम जन की ओर से एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 13 नवंबर से शुरू हो रहे श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिला नैनीताल इकाई की ओर से बृहस्पतिवार 10 नवंबर को 501 महिलाएं कार रैली निकालेंगी। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने बताया कि अपराह्न तीन बजे रैली एफटीआई से निकल कर गांधी इंटर कॉलेज, मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, स्टेडियम चौराहा, तिकोनिया चौराहा होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसमें शहर की सम्मानित महिलाओं की ओर से अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। कुछ महिलाएं टुक टुक रिक्शे के साथ अग्रिम पंक्ति में अगवानी करेंगी। मातृ शक्ति की ओर से कृषि क्षेत्र में सहभागिता के प्रदर्शन के लिए ट्रैक्टर भी चलाया जाएगा। विभिन्न संगठनों की ओर से कार रैली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर उर्वशी बोरा, प्रदेश मंत्री शांति जीना, अरुणा टंडन, विनीता शर्मा, ममता बिष्ट, ज्योति मेहता, सिद्धि सुयाल, गीता बिष्ट, प्रियंका शर्मा उपस्थित रहीं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने व्यापारियों से अपने परिवार में जो भी मातृ शक्ति चौपहिया वाहन चलाती हों उन्हें रैली में प्रतिभाग कराने के लिए अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments