Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसुधर नहीं पा रही रानीखेत नगर की यातायात व्यवस्था

सुधर नहीं पा रही रानीखेत नगर की यातायात व्यवस्था

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत की यातायात व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर चुकी है। केमू स्टेशन से लेकर रोडवेज स्टेशन तक पूरे बाजार में कई बार जाम लग रहा है, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे है। दुकानों के आगे सड़क तक सामान फैलाने से भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। रानीखेत में साल भर पर्यटन सीजन चलता है। नगर में जाम लगने का प्रमुख कारण आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहन हैं। पुलिस का कार्य सिर्फ चालान काटने तक सीमित है, चालान कटने के बावजूद लोग वाहनों को व्यवस्थित नहीं कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस और प्रशासन से कठोर नियम बनाने की मांग की है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि नगर में आए दिन जाम की स्थिति रहती है। पूर्व में व्यवस्था ठीक थी, अपने कार्यकाल में हमने भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था, लेकिन अब व्यवस्था फिर बिगड़ चुकी है। यातायात पुलिस को इस संबंध में सार्थक कार्रवाई करनी चाहिए। इधर व्यापार मंडल ने भी नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
बैजनाथ पुलिस ने एक वाहन सील किया 15 का काटा चालान
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक बाइक सीज करने के साथ 15 वाहनों का चालान काटा। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान हर रोज होगा। नाबालिग वाहन चलाते पाया गया तो वाहन सील होने के साथ साथ अभिभावक के खिलाफ भी मामला पंजीकृत होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments