Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव को लेकर अधिकारीयों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

निकाय चुनाव को लेकर अधिकारीयों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

देहरादून: नगर निकाय निर्वाचन 2024 हेतु पीठासीन अधिकारियों का दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हिमालय ऑडिटोरियम नींबूवाला में किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी /उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की उपस्थिति में पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान पार्टियां चुनाव की फ्रंटलाइन वॉरियर होती है, तथा पीठासीन अधिकारी उनके लीडर होते हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन में पोलिंग पार्टी रवानगी, मतदान तथा मतगणना इन महत्वपूर्ण तीन दिनों के लिए के महीनों से कवायद की जाती है. कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी को ध्यान से सुनने महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखने पर संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को आसानी से संपन्न किया जा सकता है. उन्होंने कार्मिकों को सजगता, निर्भीकता एवं आत्मविश्वास से दायित्वों के निर्वहन करने का मंत्र देते हुए कहा कि आप अपना कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करें आपकी सहायता के लिए समर्पित कंट्रोलरूम सहित नोडल, प्रशिक्षक, सहित संपूर्ण प्रशासन की टीम कार्य कर रही है कोई भी समस्या हो तो उसका समाधान कर सकते हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन में पीठासीन अधिकारियों की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि वीवीआईपी एवं इलेक्शन ड्यूटी से बड़ी कोई ड्यूटी नहीं है, इसमे किसी भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने कहा कि इलेक्शन को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करना है साथ ही निष्पक्ष रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क है यदि कहीं-कहीं की समस्या होती है तो तत्काल कॉल करें 2 से 4 मिनट के भीतर पुलिस संबंधित बूथ पर पहुंच जाएगी आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करें.

मुख्य विकास अधिकारी/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन का महत्वपूर्ण अंग है तथा सभी कुछ उन पर निर्भर है. प्रशिक्षण में बताई जा रही बातों को ध्यान से सुने एवं आत्मसात करें. यदि किसी की कोई शंका हो तो उसका समाधान कर ले. प्रत्येक शंका का समाधान किया जाएगा मतदान दिवस के दिन किसी भी गलती के लिए कोई जगह नहीं होती है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments