Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरामनगर में परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ी डग्गामार बस

रामनगर में परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ी डग्गामार बस

रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से सवारी भरकर रामनगर पहुंची एक डग्गामार बस को परिवहन विभाग की टीम ने पकड़ा है। इस बस में 56 सवारी थीं। अवैध रूप से संचालन किए जाने पर परिवहन विभाग ने बस को तत्काल सीज कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिवहन कर अधिकारी नेहा झा रामनगर के तेलीपुरा में हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बस आती हुई दिखी। बस को रोककर जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह बस डग्गामारी में चल रही है जो दिल्ली आनंद विहार से रात में 12 बजे चली और सुबह यहां पहुंची। बस में करीब 56 यात्री बैठे हुए थे। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि बिना परमिट के यात्रियों का टिकट काटकर बस का डग्गामारी में संचालन किया जा रहा था जिस पर बस को तुरंत सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि डग्गामार वाहनों का संचालन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी नंबर पर चल रही थी जिप्सी, सीज
एआरटीओ वर्मा ने बताया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग की फाटो रेंज के तहत सैलानियों को भ्रमण कराने वाली जिप्सियों की जांच पड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि मालधनचौड़ में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई एक जिप्सी के प्रपत्र चैक करने पर पाया गया कि इस पर यूके04 नंबर की प्लेट लगी थी जबकि अभिलेखों में यूपी-21 दर्ज है। इस जिप्सी का पंजीकरण भी किसी और नाम पर है। गड़बड़ी पाए जाने पर जिप्सी को सीज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments