Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार, हादसे में पिता...

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार, हादसे में पिता और बेटे की गई जान

राजस्थान से गंगा स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार एक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में पिता और बेटे की जान चली गई। एक महिला सहित पांच अन्य के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह बड़ेडी राजपूताना में दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली। स्कॉर्पियो में सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि पांच घायलों को उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष बहादराबाद रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुबह ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते कार आगे चल रही सीटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें 30 वर्षीय स्वरूप व उसके तीन वर्षीय बेटे कृष्णा की मौत हो गई। स्वरूप परिचालक सीट पर अपने बेटे को गोद में लेकर बैठा हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments