Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत

ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत

काशीपुर हाईवे पर गांव जाफरपुर के पास हादसा काशीपुर हाईवे पर जाफरपुर के पास मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे काशीपुर हाईवे पर जाफरपुर गांव के पास चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदल रहा था। गदरपुर की ओर से आ रहे कैंटर ने ट्रक के पीछे टक्कर मार दी। पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला जब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कैंटर चालक की शिनाख्त दीपक गिरी पुत्र राजाराम निवासी गजरौला उत्तर प्रदेश के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments