Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डड्यूटी जा रहे बाइक सवार सिडकुल कर्मी को ट्रक ने कुचला

ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सिडकुल कर्मी को ट्रक ने कुचला

पंतनगर। सिडकुल की कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर उसके परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
25 एकड़, बंगाली कालोनी, लालकुआं (नैनीताल) निवासी जितेंद्र कुमार राय (26) पुत्र स्व. राजनाथ राय सिडकुल की पायलट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए कंपनी जा रहा था। इसी दौरान लालकुआं-रुद्रपुर राजमार्ग पर पंतनगर थाने से लगभग 500 मीटर पहले रुद्रपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने उसे बाइक समेत रौंद दिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत देख परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। इधर, इस दुखद घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक के घर में उसकी बूढ़ी मां और छोटा भाई है। जितेंद्र परिवार में अकेला कमाने वाला था। संवाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments