Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपलटकर नाले में गिरा ट्रक,चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

पलटकर नाले में गिरा ट्रक,चालक-परिचालक बाल-बाल बचे

टिहरी। शनिवार सुबह विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ढाणा बाजार के समीप एक ट्रक नाले में पलट गया। ट्रक में ह्यूम पाइप लदे थे, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ जा रहे थे। हादसे में चालक, परिचालक और वहां स्थित बस्ती के लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   स्थानीय निवासियों रामलाल थपलियाल, अर्जुन भंडारी, सुरेन्द्र रांगड़ और राजेंद्र पवार ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जो बारिश के पानी से भरे हुए हैं, जिससे मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार और विक्रम सिंह चैहान ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण और क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत की जाए।  वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत ने बताया कि नाले पर ह्यूम पाइप डालने का काम शीघ्र पूरा किया जाएगा और सड़क का डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा, साथ ही गड्ढों की पेचिंग का काम भी जल्द शुरू होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments