Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्वीटर ने उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी समेत कई हस्तियों के...

ट्वीटर ने उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी समेत कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाए

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने शुक्रवार की सुबह से देशभर की कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए। इनमें उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य कई नेताओं के ब्लू टिक ट्वीटर ने हटा दिए। अब प्रतिमाह भुगतान करने पर ही ट्वीटर उन्हें ब्लू टिक देगा। ट्वीटर पर ब्लू टिक को स्टेटस सिंबल माना जाता रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड), पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस, भाजपा, बीजेपी उत्तराखंड, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विधायक सुमित ह्दयेश सहित तमाम नेताओं के ब्लू टिक हटा दिए। ब्लू टिक हटने वालों में पूर्व सीएम एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित तमाम नेताओं के नाम शामिल हैं। सुबह से जैसे ही ब्लू टिक हटे हुए मिले तो इन सभी के ट्वीटर अकाउंट को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि बाद में पता चला कि अब ट्वीटर केवल उन्हीं को ब्लू टिक देगा जो कि 900 रुपये प्रतिमाह खर्च करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष का ब्लू टिक बरकरार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का ब्लू टिक बरकरार है। माना जा रहा है कि उन्होंने ट्वीटर का सब्सक्रिप्शन प्लान ले लिया है। इस वजह से कंपनी ने उनका ब्लू टिक नहीं हटाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments