Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबनबसा में स्मैक और अफीम तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

बनबसा में स्मैक और अफीम तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ऊधम सिंह नगर से लाई जा रही 101.50 ग्राम स्मैक एवं 292.55 ग्राम अफीम बरामद की गई है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। वे पकड़े गए नशीले पदार्थ फुटकर में बेचने के लिए ला रहे थे। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया है। इसके तहत सीओ अविनाश वर्मा और थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के दल ने मंगलवार रात गढ़ीगोठ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने स्मैक एवं अफीम तस्करी का अपराध कबूला। तलाशी लेने पर ऊधमसिंहनगर जिले में सितारगंज के वार्ड संख्या पांच जेल कैंप रोड निवासी ताबिर अहमद के कब्जे से 101.50 ग्राम स्मैक और नानकमत्ता के ग्राम द्यूरी निवासी अफजल अहमद के कब्जे से 292.55 ग्राम अफीम बरामद की गई। इन दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/21 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments