Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचोरी की बाइक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात दो युवकों को चोरी की बाइक और मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि 9 नवंबर को शिवलोक कालोनी निवासी दीपक ने अपनी बाइक और मोबाइल चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। बताया कि बृहस्पतिवार को दो युवकों चोरी हुई बाइक पर सवार होकर सुरेश्वरी देवी चौकी भेल के निकट से आ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम होली चौक कनखल निवासी मोहित और सौरभ वर्मा बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments