Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

नानकमत्ता। पुलिस ने घर के आंगन से महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के निर्देश पर एसआई मंजू पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वांछित ग्राम किशनपुर निवासी जगदीप सिंह उर्फ बिट्टू एवं आकाश को उनके घर से दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि आरोपितों ने 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे जब उसकी पत्नी आंगन में लगे नल से पानी लेने गई थी तो उसका अपहरण कर लिया था। आरोपित उसकी पत्नी को खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया।
तहरीर में बताया कि आरोपितों ने पहले भी उसकी पत्नी की नहाते समय की वीडियो बना ली थी और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। गांव में पंचायत में वीडियो डिलीट करने की भी हामी भरी गई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी किसी तरह की कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 376 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments