Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकबाड़ी की हत्या में दो गिरफ्तार, प्रेमी-प्रेमिका समेत तीन फरार

कबाड़ी की हत्या में दो गिरफ्तार, प्रेमी-प्रेमिका समेत तीन फरार

उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने रूद्रपुर के कबाड़ी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी-प्रेमिका समेत तीन आरोपी फरार हैं। उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार 18 मई को कबाड़ी का काम करने वाले सद्दाम के लापता होने का मामला सामने आया था। लापता युवक के पिता की ओर से रूद्रपुर पुलिस को इस मामले में तहरीर सौंपी गयी। तहरीर में कहा गया कि सद्दाम घटना के दिन कबाड़ बीनने गया था और घर नहीं लौटा है। तहरीर में नवाब व अन्य कबाड़ बीनने वालों पर हत्या का शक जाहिर किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने जांच में आये तथ्यों के आधार पर पहले कबाड़ बीनने का काम करने वाले गंगाराम निवासी सुभाष कालोनी, रूद्रपुर व शहनवाज निवासी इंद्रानगर, नूरी मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पहले मामले को लेकर टालमटोल करते रहे। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने पूरा राजफाश कर दिया। उन्होंने बताया कि वे सभी कबाड़ बीन कर नवाब कबाड़ी के गोदाम पर लाते हैं। घटना के दिन सद्दाम का कबाड़ के पैसे को लेकर नवाब से झगड़ा हो गया और उसने आवेश में आकर नवाब का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दुकान पर पहले से मौजूद गंगाराम, शहनवाज, जुबेर, नवाब व नवाब की प्रेमिका निशां ने उसे पीटा और बाद में उसका गला दबा कर हत्या कर दी। साथ ही शव को एमिटी स्कूल के पास श्मशान घाट में झाड़ियों में फेंक दिया। यही नहीं उन्होंने पहचान छिपाने के लिये मृतक के कपड़े भी बदल दिये और उसके चेहरे व शरीर पर चाकू से वार कर बिगाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस तीनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments