Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराध40 अवैध बंदूक के कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

40 अवैध बंदूक के कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

चंपावत। बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी के दौरान एसएसबी ने दो लोगों को 40 अवैध बंदूक के कारतूस के साथ पकड़ा है।  एसएसबी ने पकड़े गए आरोपियों को बनबसा पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई बनबसा पुलिस द्वारा की जा रही है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीते रोज देर सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की तलाशी ली। इस दौरान अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) के पास से 40 बंदूक के कारतूस बरामद किए गए। एसएसबी ने दोनों आरोपियों को पकड़ कारतूस सहित बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया है। फिलहाल पूरे मामले में बनबसा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कारतूस को कहां से लाकर नेपाल में किसको सप्लाई देने जा रहे थे, उसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments