Thursday, November 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधदो बच्चों के पिता 16 साल की लड़की को लेकर गया घर...

दो बच्चों के पिता 16 साल की लड़की को लेकर गया घर और फिर किया रेप

नगर से सटे एक श्रमिक मोहल्ले में दो बच्चों के पिता ने आधी रात में एक किशोरी को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आरोपी शाबाज खान उर्फ शाहनवाज (25 वर्ष) लंबे समय से उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता था।
गुरुवार को आधी रात में आरोपी किशोरी को डराते-धमकाते हुए अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही इस संबंध में घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। आरोपी पर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कांबोज ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शाबाज खान पुत्र बुद्धन निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं को गिरफ्तार किया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments