Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधभीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत

भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चुड़ियाला गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरिफ उर्फ मोटा (21 वर्ष) अपने चचेरे भाई शाहनवाज (22 वर्ष) और शाहरूख निवासी भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव से स्कूटी पर सवार होकर भगवानपुर आ रहे थे। जैसे यह लोग चुड़ियाला गांव के पास पहुंचे तभी सामने की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में आरिफ उर्फ मोटा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शाहनवाज और शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी को टक्कर मारने वाला वाहन चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों शहनवाज और शाहरूख को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। घायल शाहरूख का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक युवक घायल हुआ है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments