Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविष्णुप्रयाग में धोली नदी के किनारे पर फंसे दिल्ली के दो पर्यटक,...

विष्णुप्रयाग में धोली नदी के किनारे पर फंसे दिल्ली के दो पर्यटक, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला

चमोली में बुधवार को विष्णुप्रयाग में धोली नदी के पार दिल्ली के दो पर्यटक फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीम ने पर्यटकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है। दिल्ली निवासी दीपिका और अमित उत्तराखंड घूमने आए थे। वे नृसिंह मंदिर से पैदल विष्णुप्रयाग जा रहे थे। लेकिन यहां पर 2021 की आपदा में पुल टूट गया था। इसलिए वे शॉर्टकट रास्ते से जा रहे थे।
वे गूगल मैप के सहारे चल रहे थे। इस दौरान वे चट्टान पर फिसल कर धोली नदी के पास गिर गए। महिला भी फिसलकर नदी के किनारे जा पहुंची। पर्यटक पानी का बहाव तेज होने के कारण नदी पार नहीं कर पाए। काफी देर तक फंसे होने के बाद उन्होंने एसडीआरएफ को सूचना दी। तब टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments