Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदो लाख लोगों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली

दो लाख लोगों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली

हल्द्वानी। उत्तराखंड युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में स्क्रूटनी को लेकर स्वराज आश्रम में वार्ता आयोजित की गई। प्रदेश चुनाव अधिकारी भूपेंद्र राजपूत और यूथ कांग्रेस के जोनल निर्वाचन अधिकारी नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता और मतदान की स्क्रूटनी की जा रही है। स्क्रूटनी 15 दिसंबर तक होगी। बताया कि स्क्रूटनी में सदस्य एप की मदद से अपनी सदस्यता में त्रुटि को सुधार सकता है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस से प्रदेश भर के 201940 सदस्य बने। स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद इस माह के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बताया कि प्रदेश, विधानसभा और ब्लॉक कमेटी के पद निर्धारित किए जाएंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमंत साहू, गौरव जसवाल, सचिन राठौर बजेला, राहुल पंत, कमलेश तिवारी, मनदीप नरवाल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments