Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदो मार्च से होगी युगमंच के होली महोत्सव की धूम

दो मार्च से होगी युगमंच के होली महोत्सव की धूम

नैनीताल। शहर की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था युगमंच का 27वां होली महोत्सव दो मार्च से आयोजित किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव का समापन आठ मार्च को छलड़ी के दिन परंपरागत आशीष और होली जुलूस के साथ होगा। युगमंच के संस्थापक जहूर आलम और डा. हिमांशु पांडे मित्र ने बताया कि होली महोत्सव में पहाड़ के सुदूर अंचल से आई खड़ी होली, महिला होली, बाल होली होंगी व वरिष्ठ होल्यारों को सम्मानित भी किया जाएगा। दो मार्च को नयना देवी मंदिर परिसर में खड़ी होली होगी। दोपहर तीन बजे से रामलीला मंच मल्लीताल में होली महोत्सव का उद्घाटन होगा। उद्घाटन अवसर पर ही महिला व पुरुष होल्यारों को वरिष्ठता के क्रम में सम्मानित किया जाएगा। तीन मार्च को नगर के विभिन्न चौराहों में खड़ी होली का गायन होगा। इसी दिन शारदा संघ व युगमंच की ओर से शारदा संघ के सभागार में शाम छह बजे से होली की मुख्य बैठक होगी। चार मार्च को बैठकी होली होगी।
पांच मार्च को नैनीताल समाचार में बैठकी होली होगी। इस दौरान हल्द्वानी के वरिष्ठ होल्यार डॉ. हिमांशु पंकज उप्रेती को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह मार्च को रामसेवक सभा के नेतृत्व में युगमंच सहित नगर के विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों का होली जुलूस तल्लीताल से दिन में एक बजे से शुरू होगा। आठ मार्च को छलडी के दिन शारदा संघ के नेतृत्व में होली गायन कर जुलूस निकाला जाएगा। होली महोत्सव को सफल बनाने के लिए चंद्र लाल शाह, राजा शाह, डॉ. हिमांशु देवेंद्र बिष्ट, राजीव लोचन साह, घनश्याम लाल शाह, जितेंद्र बिष्ट, मंजू रौतेला, विजयलक्ष्मी थापा, विनोद पांडे, मोहन चंद्र जोशी, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, स्वतंत्र शाह, सुरेश मेलकानी, भास्कर बिष्ट, अमित शाह, अदिति खुराना, मोहित सनवाल, दीपक सहदेव, दीपक टम्टा, मनोज चौहान, डॉ. हिमांशु पांडे, अभिषेक पांडे, रफत आलम आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments