Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडUK: रील बनाने के चक्कर में पहुंचा जेल…नशे में पिता से बदसलूकी,...

UK: रील बनाने के चक्कर में पहुंचा जेल…नशे में पिता से बदसलूकी, पुलिस ने अलमारी से बरामद की दो अवैध राइफलें

UK: रील बनाने का शौक पहुंचा जेल…नशे में पिता से हेकड़ी, अलमारी से मिली दो अवैध राइफलें; बेटा गिरफ्तार

उधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में एक युवक का ‘रील’ बनाने का शौक उसे सीधे जेल तक ले गया। पिता से नशे की हालत में बदसलूकी करने पर जब पुलिस घर पहुंची, तो बेटे की अलमारी से दो अवैध राइफलें बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम गुरबख्श सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा सुरेंद्र सिंह नशे में घर में उत्पात मचा रहा है और परिजनों से गाली-गलौज कर रहा है। शिकायत पर एसआई पवन जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सुरेंद्र को शांत करने के बाद उसके कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलमारी से 315 बोर की एक देशी राइफल और 12 बोर की एक और देशी राइफल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र इन हथियारों का इस्तेमाल घरवालों को डराने और दबाव बनाने में करता था।

पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि उसने यह हथियार सतुइया निवासी एक युवक से खरीदे थे। उसने दावा किया कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए इन असलहों को रखता था और वीडियो शूट करता था।

अवैध हथियार रखने और उनका दुरुपयोग करने के मामले में पुलिस ने सुरेंद्र को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले युवक की तलाश कर रही है।

घटना ने स्थानीय क्षेत्र में सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की आड़ में अवैध गतिविधियों के बढ़ते चलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments