Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधअनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलटा,चालक-परिचालक गंभीर

अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलटा,चालक-परिचालक गंभीर

ऋषिकेश। बदरीनाथ ऋषिकेश हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसडीआरएफ को सुबह ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के समीप एक ट्रक पलटने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस,एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक पलटने की सूचना पर वह मदद के लिए पहुंचे हैं। हेल्पर को किसी तरह बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज गया। लेकिन ड्राइवर स्टेरिंग के बीच में फंसा हुआ था, जिसे निकालना मुश्किल हो रहा था। एसडीआरएफ ने अपने उपकरणों से किसी तरह ट्रक के स्टेरिंग और एंगल को काटा और बमुश्किल ट्रक में फंसे ड्राइवर को घायल अवस्था मे बाहर निकाला। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने बताया कि ड्राइवर को भी उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments