Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतबादला कानून के तहत सात हजार से ज्यादा शिक्षक तबादले की जद...

तबादला कानून के तहत सात हजार से ज्यादा शिक्षक तबादले की जद में आए,जानिए कब जारी होगी लिस्ट

तबादला कानून के अनुसार सभी रिक्त पदों पर तबादले हुए तो इस साल शिक्षा विभाग में तबादलों की सुनामी आ सकती है। सात हजार से ज्यादा शिक्षकों को सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम आना पड़ सकता है। इसमें बेसिक और जूनियर कैडर के शिक्षक शामिल नहीं हैं। उन्हें भी शामिल कर लिया जाए तो तबादलों के दायरे में 10 हजार से ज्यादा शिक्षक आ सकते हैं। प्रदेश में अकेले प्रवक्ता कैडर में इस वक्त 4490 रिक्त पद हैं। जबकि एलटी कैडर के शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या 3500 से ऊपर है। तबादला टाइम टेबल के अनुसार शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों का ब्यौरा विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार पंद्रह जून तक तबादलों के दायरे में आ रहे शिक्षकों से विकल्प लिए जाएंगे। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार दस जुलाई तक तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments