Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड39 दिन से आंदोलन कर रहे बेरोजगारों ने बुद्धपार्क से टेंट हटाया

39 दिन से आंदोलन कर रहे बेरोजगारों ने बुद्धपार्क से टेंट हटाया

नर्सिंग के 2621 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर 39 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों ने अपना टेंट हटा लिया है। कहा आंदोलन के दौरान हो रहे खर्चे को नहीं उठा पाने के चलते उन्होंने अपना टेंट हटा लिया है। गुरुवार सुबह भी बेरोजगारों का धरना जारी रहा। लेकिन शाम को धरना स्थल पर लगाया टेंट को बेरोजगारों ने हटा लिया। नर्सिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष बब्लू ने बताया कि प्रतिदिन का टेंट, गद्दे, साउंड, पानी आदि समेत प्रतिदिन का 1500 रुपये से ज्यादा का खर्चा आ रहा था। नर्सिंग का कोर्स किए बेरोजगार मिलजुल कर धरना चला रहे थे। लेकिन बेरोजगार अब खर्चा करने की स्थिति में नहीं है इस लिए टेंट को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हार भी है। आंदोलनकारी कार्तिक ने कहा कि 1 माह पूरा हो गया लेकिन शासन प्रशासन ने उनकी लोकतांत्रिक मांगों को नहीं माना जिससे बेरोजगारों में रोष है। बेरोजगारों ने धरना जारी करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments