Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ी, तीन फीसदी का इजाफा, CMIE की रिपोर्ट में...

उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ी, तीन फीसदी का इजाफा, CMIE की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखंड में बेरोजगारी फिर से बढ़ गई है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के हाल ही में जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि सर्दियों में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में आई गिरावट की वजह से बेरोजगारी दर बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। हालांकि राज्य की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर (8.3 फीसदी) से काफी कम है। सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की (0.9 प्रतिशत) और सबसे अधिक हरियाणा की (37.4 फीसदी) आंकी गई है।
बेरोजगारी : सितंबर में सबसे कम, जून में सबसे ज्यादा
सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 प्रतिशत रही। जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 प्रतिशत आंकी गई।
इन राज्यों की बेरोजगारी दर उत्तराखंड से कम
उड़ीसा (0.9 प्रतिशत), गुजरात (2.3 प्रतिशत), कर्नाटक (2.5 प्रतिशत), मेघालय (2.7 प्रतिशत), महाराष्ट्र (3.1 प्रतिशत), मध्यप्रदेश (3.2 प्रतिशत), तमिलनाडु (4.1 प्रतिशत), तेलंगाना (4.1 प्रतिशत)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments