Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डगृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, राज्यों के बीच आपसी...

गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, राज्यों के बीच आपसी मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को भोपाल पहुंचे गए हैं। सोमवार को होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में उत्तराखंड से संबंधित मुद्दों को उठाएंगे। भोपाल पहुंचने पर मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मेयर मालती राय ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आंतरिक सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा समेत राज्यों के बीच आपसी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments