Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedगंगा में मिला अज्ञात शव

गंगा में मिला अज्ञात शव

शुक्रवार को बैरागी कैंप में गंगा में एक पुरुष का शव उतराता हुआ दिखा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि पहाड़ी बाजार से बैरागी कैंप जाने वाले पुल के पास गंगा में लगी रेलिंग में किसी पुरुष शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगा से निकाला। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने आसपास में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 32 से 35 साल के बीच है। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया क‌ि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments