Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअपंजीकृत उपक्रम है अडानी पॉलिटिकल : कापड़ी

अपंजीकृत उपक्रम है अडानी पॉलिटिकल : कापड़ी

हल्द्वानी। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जिस तरह से अडानी पॉवर, अडानी एयरवेज उपक्रम हैं, उसी तरह से अडानी पॉलिटिकल भी एक उपक्रम है जो पंजीकृत नहीं है। इसके सीईओ वही हैं जो अडानी को बचाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में भुवन कापड़ी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पत्रकारों से वार्ता की। कापड़ी ने कहा कि सरकारी बैंकों, पीएफ और एलआईसी का रुपया अडानी की कंपनियों में लगाया है। जब संसद में राहुल गांधी ने अडानी और पीएम मोदी की जुगलबंदी को लेकर सवाल किए तो लोकसभा चैनल को म्यूट कर दिया गया। यही वजह है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद करा दी गयी है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नहीं बनाती हैं, बल्कि अडानी और अंबानी की कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाते हैं। कोरोना से पहले अडानी दुनिया के अमीरों में 230वें नंबर पर थे और कोरोना के बाद वे दूसरे नंबर पर आ गए और जब एक रिपोर्ट में उनकी कपंनी के घोटाले का खुलासा हुआ तो वो अमीरों के क्रम में फिर से नीचे आने लगे हैं। कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मामले में नियमों की अनदेखी हुई है। सुुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। राहुल गांधी बेघर नहीं हैं, मेरा घर उनका घर है। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता का घर उनका घर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments