Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदो दिन में अपडेट कराएं सीएम घोषणाओं की रिपोर्ट : सीडीओ

दो दिन में अपडेट कराएं सीएम घोषणाओं की रिपोर्ट : सीडीओ

भीमताल (नैनीताल)। जिले में मुख्यमंत्री घोषणा की रिपोर्ट के अपडेट न होने पर बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से दो दिन में रिपोर्ट अपडेट कराने के निर्देश दिए। साथ ही शासन और जिलास्तर पर लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने विकास भवन में भीमताल, कालाढूंगी, नैनीताल और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों, विधानसभा वार 10 कार्यों की प्रगति और जिला स्तर पर लंबित सीएम की घोषणाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने बताया कि जिले में सीएम घोषणा की 28 योजनाओं पर काम किया जा रहा है
लेकिन विभागों की ओर से रिपोर्ट अपडेट नहीं की गई है। उन्हाने दो दिन में रिपोर्ट अपडेट कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा में नलकूप की समस्या हल करने के लिए नाबार्ड को प्रस्ताव भेजे गए हैं। साथ ही सभी विधानसभाओं में सड़कों पर वन विभाग की आपत्तियों को दूर करने के लिए कार्रवाई चल रही है। ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से शासन के अधिकारियों से तालमेल बनाकर काम करने को कहा। इस दौरान परियोजना अधिकारी अजय सिंह, सीईओ केएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी केएस रावत, कमल मेहरा, दीपांकर घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments