Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएमबीपीजी में प्रवेश को लेकर हंगामा, प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़...

एमबीपीजी में प्रवेश को लेकर हंगामा, प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ छात्र

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को परिसर में जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने परिसर में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। कुमाऊं विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने कहा कि लगातार सीटें बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे खफा छात्र नेता नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए। प्राध्यापक डॉ हीरा सिंह भाकुनी ने छात्रों को प्राचार्य कक्ष पर चढ़ने से रोका, लेकिन स्थिति नियंत्रित न होने पर एहतियातन पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने पर छात्र भड़क गए और पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, कुछ देर बाद छत पर चढ़े छात्र नीचे उतरे और प्राचार्य का घेराव किया। प्राचार्य से वार्ता के दौरान सभी छात्रों को प्रवेश देने का मामला उठाया। तीन दिन के भीतर सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments