Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखण्डयूएस नगर की अंडर-19 बालिका हॉकी टीम ने दूसरा स्थान पाया

यूएस नगर की अंडर-19 बालिका हॉकी टीम ने दूसरा स्थान पाया

काशीपुर। विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड की ओर से आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता-2022 चार से सात नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की अंडर-19 बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान पाया। टीम ने लीग मैचों में देहरादून को पेनाल्टी स्ट्रोक में 1-0 से और चंपावत को 5-0 से हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की टीम से 1-0 से पराजित हुई। बालक की अंडर-19 एवं अंडर-14 आयु वर्ग की हॉकी टीम ने भी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव, हॉकी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष योगेश जोशी, हॉकी कोच मोहित सिंह, कोच मोहित रावत, जूडो कोच अनामिका वर्मा, क्रिकेट कोच मोहम्मद साजिद, वॉलीबाल कोच सीमा रावत, ताइक्वांडो कोच मोहम्मद आमिर व सभी स्टेडियम प्रशिक्षकों ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments