Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में यूजर चार्ज वसूलेंगी महिलाएं, खुलेंगें रोजगार के द्वार

अल्मोड़ा में यूजर चार्ज वसूलेंगी महिलाएं, खुलेंगें रोजगार के द्वार

अल्मोड़ा। अब अल्मोड़ा में महिलाएं नगर पालिका क्षेत्र में यूजर चार्ज वसूलेंगी। यह उनके रोजगार का जरिया बनेगा। नगर पालिका ने बोर्ड बैठक में यह अनूठा निर्णय लिया गया है। पालिका यूजर चार्ज का वसूली का 25 प्रतिशत महिलाओं को देगी, जिससे उनके लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में बिजली, सफाई, अतिक्रमण के मुद्दे छाए रहे। पालिकाध्यक्ष जोशी ने अधिकारियों को इस समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब पालिका ने नगर में स्वच्छता यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को देने का निर्णय लिया है।
ईओ भरत त्रिपाठी के मुताबिक यूजर चार्ज वसूलने में महिला समूहों की मदद ली जाएगी। इसके बदले में महिलाओं को कलेक्शन की 25 प्रतिशत धनराशि मेहनताने के रूप में दी जाएगी। इससे उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। वहीं महिलाएं यूजर चार्ज वसूलने के अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित भी करेंगी। बैठक में हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, अमित साह, सौरभ वर्मा, दीपक वर्मा, विजय पांडे, दीपा साह, रेखा अल्मिया, आशा रावत, तन्नुम बी, सचिन आर्या, जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
पुराने प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर सभासदों ने काटा हंगामा
अल्मोड़ा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने पूर्व में हुई बैठकों के प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। कहा बोर्ड बैठक में हर बार उनसे प्रस्ताव मांगे जाते हैं लेकिन उन पर पालिका कार्रवाई नहीं करती। चैंबरों को ठीक नहीं किया जा रहा है। नालियां चोक हैं और गंदा पानी रास्तों व सड़कों पर बह रहा है। ऐसे में नगर के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं सभासदों ने नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से डंप कूड़े का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। कहा ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा। इसके आसपास सड़क पर कूड़ा बिखरा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से यात्रियों के साथ ही आसपास के लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बावजूद इसके पालिका इसे गंभीरता से नहीं ले रही। संवाद
अतिक्रमण के खिलाफ गरजे सभासद
अल्मोड़ा। सभासदों ने नगर में हो रहे अतिक्रमण का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा रास्तों व नगर की सड़कों पर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है। नालियां पाटकर उसके ऊपर अवैध निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पालिका चुप है। जबकि कई बार वे अतिक्रमण हटाने में गंभीरता दिखाने की मांग कर चुके हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments