Friday, February 6, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Earthquake News: बागेश्वर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर...

Uttarakhand Earthquake News: बागेश्वर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिला और आसपास के क्षेत्रों में धरती डोलने से लोग सहम गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है, हालांकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सुबह के समय आए झटकों के कारण कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी, जिस कारण किसी भी तहसील या ग्रामीण क्षेत्र से नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां समय-समय पर हल्के भूकंप महसूस किए जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments